Bihar board class 10 social science Democratic politics notes सामाजिक विज्ञान (लोकतांत्रिक राजनीति) हिंदी नोट्स

Vikash Kumar
0


                            प्रश्नावली के प्रश्न और उनके उत्तर 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Question :

1. सही विकल्प चुनें :

1. संघ राज्य की विशेषता नहीं है

(1) लिखित संविधान

 (2) इकहरी शासन व्यवस्था

(3) शक्तियों का विभाजन 

(4) सर्वोच्च न्यायपालिका

2. संघ सरकार का उदाहरण है:

(क) अमेरिका

(ग) ब्रिटेन

(ख) चीन

(घ) इनमें से कोई नही

3. भारत में संघ एवं राज्यों के बीच अधिकारों का विभाजन कितनी सूचियों में हुआ है ?

 (क) संघीय सूची, राज्य सूची 

(ख) संघीय सूची, राज्य सूनी, समवर्ती सूची

II. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

1. सत्ता में साझेदारी सही है क्योंकि 

(1) यह विविधता को अपने में समेट लेती हैं

(2) देश की एकता को कमजोर करती है 

(3) फैसले लेने में देरी कराती है।

(4) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव कम करती है

2. संघवाद लोकतंत्र के अनुकूल है:

(1) संघीय व्यवस्था केन्द्र सरकार की शक्ति को सीमित करती है ।।

 (2) संघवाद इस बात की व्यवस्था करता है कि उस शासन व्यवस्था के अंतर्गत रहनेवाले लोगों में आपसी सौहार्द एवं विश्वास रहेगा। उन्हें इस बात का भय नहीं रहेगा कि एक की भाषा, संस्कृति और धर्म दूसरे पर लाद दी जाएगी।

III. नीचे स्थानीय स्वशासन के पक्ष में कुछ तर्क दिए गए हैं, इन्हें आप वरीयता के क्रम से सजाएँ

 1. सरकार स्थानीय लोगों को शामिल कर अपनी योजनाएँ कम खर्च में पूरी कर सकती है?

2. स्थानीय लोग अपने  इलाके की जरूरत समस्याओं और प्राथमिकताओं को जानते है।

3. आम जनता के लिए अपने प्रदेश के अथवा राष्ट्रीय विधायिका के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर पाना मुश्किल            होता है।

 4. स्थानीय जनता द्वारा बनायी योजना सरकारी अधिकारियों द्वारा बनायी योजना में ज्यादा स्वीकृत होती है।

उत्तर 

2. स्थानीय लोग अपने  इलाके की जरूरत समस्याओं और प्राथमिकताओं को जानते है।

4. स्थानीय जनता द्वारा बनायी योजना सरकारी अधिकारियों द्वारा बनायी योजना में ज्यादा स्वीकृत होती है।

1. सरकार स्थानीय लोगों को शामिल कर अपनी योजनाएँ कम खर्च में पूरी कर सकती है?

3. आम जनता के लिए अपने प्रदेश के अथवा राष्ट्रीय विधायिका के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर पाना मुश्किल            होता है।

                  अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions ) : 

प्रश्न 1. संघ राज्य का अर्थ बताएँ ।

उत्तर- संघ राज्य का अर्थ है सत्ता का ऊर्ध्वाधर वितरण इस तरह के राज्य के लिए पूरे देश की एक सरकार केन्द्रीय सरकार होती है और राज्य या प्रांतों के लिए अलग-अलग केन्द्र और राज्यों के बीच संविधान में उल्लिखित सत्ता या शक्ति का स्पष्ट बँटवारा रहता है। राज्यों के नीचे भी सत्ता के साझीदार रहते हैं, जिन्हें स्थानीय स्वशासन कहते हैं। सत्ता के इसी बँटवारे को संघ राज्य या संघवाद कहते हैं।





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)